बिग बॉस 20 से ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान और लवप्रीत गिल (लव गिल) का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दोनों को गले मिलते देखा गया। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने आसिफ पर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया—किसी ने लव एंगल बनाना शुरू किया तो किसी ने शादीशुदा होने के बावजूद इस तरह की क्लोजनेस पर आपत्ति जताई।
आसिफ की पत्नी जेबा का रिएक्शन: ‘बस, बहुत हुआ’
अभिनेता की पत्नी जेबा ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए एक पोस्ट शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा—’बस, बहुत हुआ’। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो लोग शो के कुछ पलों के आधार पर उनकी शादी पर सवाल उठा रहे हैं, वह सही नहीं है।
जेबा ने कहा:
“आसिफ की पत्नी के तौर पर, मुझे लगता है कि यह बात एक बार कहना जरूरी है, पूरे दिल से और पूरी क्लियरटी के साथ।”
“प्लीज, सोशल मीडिया पर चल रही कुछ क्लिप्स के बजाय 24*7 लाइव फीड देखें।”
“हमारा रिश्ता मज़बूत है, हमारी समझ गहरी है, और यहां किसी भी चीज को साबित करने या सफाई देने की जरूरत नहीं है।”
“अंदर हर कोई अपना गेम खेल रहा है। उन्हें खेलने दें। लेकिन प्लीज, उस गेम के आधार पर किसी के कैरेक्टर या शादी के बारे में कोई राय न बनाएं।”
बिग बॉस 20: वीकेंड का वार में रोहेद खान पहले एलिक्ट
इसी बीच बिग बॉस 20 के दूसरे वीकेंड का वार एपिसोड में रोहेद खान शो से बाहर हो गए—वे इस सीजन के पहले एलिक्ट कंटेस्टेंट बने।
नामांकन रणनीति पर चर्चा करके घर के नियम का उल्लंघन करने के बाद आसिफ, रोहेद और ScoutOP को सीधे एविक्शन के लिए नामांकित किया गया था; पब्लिक वोट में सबसे कम वोट मिलने पर रोहेद बाहर हुए