Union Bank में 444 दिन की FD पर कितना मिलेगा ब्याज

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ राष्ट्रीय व्यापार

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एक सरकारी बैंक है। ये सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपोजिट खातों पर शानदार रिटर्न दे रहा है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में अलग-अलग अवधि वाले एफडी खातों पर 2.70 प्रतिशत से लेकर 7.30 प्रतिशत तक का ब्याज मिल रहा है।

 

यूनियन बैंक अपने ग्राहकों को कम से कम 7 दिनों की अवधि के लिए एफडी खाता खोलने की सुविधा देता है। इसके अलावा आप इस बैंक में अधिकतम 10 साल की लंबी अवधि के लिए भी एफडी खाता खुलवा सकते हैं।

 

यूनियन बैंक में 444 दिन की FD पर कितना मिलेगा ब्याज?

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 444 दिनों की एफडी स्कीम पर 6.50 प्रतिशत से लेकर 7.25 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 444 दिनों की अवधि वाले एफडी खातों पर 59 साल तक के सभी ग्राहकों को 6.50 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

 

इसके अलावा, ये सरकारी बैंक 60 साल या इससे ज्यादा उम्र के सीनियर सिटीजन्स को 444 दिनों की एफडी स्कीम पर 7.00 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 444 दिनों की एफडी स्कीम पर 80 साल या इससे ज्यादा उम्र के सुपर सीनियर सिटीजन्स को 7.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। ये ब्याज दरें 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर लागू हैं।

 

वरिष्ठ नागरिकों को क्या मिलेंगे फायदे?

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एफडी खातों पर सीनियर सिटीजन्स को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देता है। इसके अलावा, ये सरकारी बैंक सुपर सीनियर सिटीजन्स को एफडी खातों पर सीनियर सिटीजन्स की तुलना में 0.25 प्रतिशत ज्यादा ब्याज दे रहा है। बताते चलें कि सुपर सीनियर सिटीजन्स के मामले में अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरें भी अलग-अलग हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *