गोरखपुर में आकाशीय बिजली गिरने से हादसा

उत्तर प्रदेश गोरखपुर टॉप -न्यूज़ न्यूज़ राजनीती लखनऊ न्यूज़

गोरखपुर। गोरखपुर के राजघाट पर रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से हुए हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। हादसे में हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को शासन की ओर से अनुमन्य आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

 

जानकारी के मुताबिक, राप्ती नदी के राजघाट पर बने गुम्बदनुमा छज्जों में से एक पर रविवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। तेज आवाज के साथ हुई इस घटना से घाट पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में लोगों के हताहत होने की सूचना है।

 

घटना की प्रत्यक्षदर्शी और राजघाट पर दुकान चलाने वाली गुलजारी निषाद के अनुसार, बिजली गिरने के समय घाट पर सामान्य गतिविधियां चल रही थीं। अचानक तेज गर्जना के साथ एक गुम्बद पर बिजली गिरी, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली और राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *