यूपी के सीतापुर में रविवार को करंट लगने से पिता और बेटे की मौत

उत्तर प्रदेश टॉप -न्यूज़ न्यूज़ सीतापुर

यूपी के सीतापुर में रविवार को एक दुखद घटना घटित हुई है। यहां करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। बताते हैं कि बेटा एलटी लाइन पर गिरे पेड़ को हटा रहा था तभी उसे करंट लग गया। बेटे को बचाने दौड़े पिता भी करंट की चपेट में आ गए, जिससे पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।

 

पेड़ की डाली टूटकर तार पर गिर गई थी

बताया जाता है कि रविवार को एक बंदर पेड़ पर चढ़ा था और इस दौरान पेड़ की डाली टूटकर तार पर गिर गई। बिजली के तार पर गिरी पेड़ की डाली को जब गीतेश मिश्रा का बेटा पीयूष हटा रहा था तभी वह करंट की चपेट में आ गया और करंट लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा। इसे देख पिता गीतेश उसे बचाने के लिए दौड़े। बेटे को बिजली तार से छुड़ाने के दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गए।

 

पिता-पुत्र को स्वास्थ्य केंद्र सांडा ले जाया गया

पिता-पुत्र को करंट लगा देख आसपास के लोग एकत्र हो गए और बिजली विभाग सहित एंबुलेंस को सूचना दी। पिता-पुत्र को स्वास्थ्य केंद्र सांडा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार का कहना है कि शवों का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। यह दर्दनाक हादसा सकरन थाना क्षेत्र के बेलवा बसहिया का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *