नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने कहा है कि नेपाल द्वारा विदेशी सहयोग अस्वीकार किए जाने का प्रचार भ्रामक है। शुक्रवार को फेसबुक पर स्टेटस लिखते हुए उन्होंने विदेशी सहयोग को लेकर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने लिखा, “विदेशी सहयोग अस्वीकार किया गया है यह प्रचार भ्रामक है। भारत, चीन तथा अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ बचाव और राहत के लिए आवश्यक सहयोग एवं सामग्री के संबंध में लगातार समन्वय किया जा रहा है।”
बालेन शाह ने क्या बताया?
प्रधानमंत्री शाह ने शुक्रवार को किए गए प्रमुख कार्यों और प्रगति के बारे में 20 बिंदुओं में जानकारी दी:
खोज एवं बचाव कार्यों में 15,431 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
अब तक 4,451 लोगों का बचाव किया गया है, जिनमें 517 लोग हवाई बचाव अभियान में निकाले गए।
नेपाली सेना और निजी क्षेत्र के कुल 16 हेलिकॉप्टरों के जरिए 99 हवाई उड़ानें हो चुकी हैं।
32 ट्रक और 6 हेलिकॉप्टर उड़ानों के जरिए राहत सामग्री पहुंचाई गई है।
129 विदेशी पर्यटकों/नागरिकों का बचाव एवं पहचान की जा चुकी है।
2 लाख से अधिक एसएमएस अलर्ट के जरिए पूर्व चेतावनी दी गई है।
नुवाकोट के करीब 90 प्रतिशत क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हो चुकी है।
प्रभावित 198 टावर/साइट में से 145 चालू हो चुके हैं।