भारत के स्टार जैवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने चोट की वजह से इस साल के बाकी बचे सभी मैचों से नाम वापस ले लिया है। वे अगले महीने होने वाले डायमंड लीग फाइनल्स और एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। एशियन गेम्स में उनसे गोल्ड मेडल की बड़ी उम्मीद थी, इसलिए उनका बाहर होना भारतीय खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ा झटका है।
सोशल मीडिया पोस्ट में नीरज चोपड़ा ने क्या लिखा?
नीरज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एशियन गेम्स से बाहर होने की बात कही है। चोपड़ा ने कन्फर्म किया कि चोट के कारण उन्हें और उनकी टीम को अपना सीजन यहीं खत्म करना पड़ा।
उन्होंने लिखा कि दुर्भाग्य से इसके कुछ समय बाद ही ट्रेनिंग के दौरान मेरे टखने में लिगामेंट फट गया। अपने डॉक्टर और टीम से बातचीत के बाद, हमने तय किया है कि मैं इस सीजन के बाकी इवेंट्स में हिस्सा नहीं लूंगा।
डायमंड लीग फाइनल्स में जगह बना चुके थे नीरज
नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को ही बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर डायमंड लीग फाइनल्स में अपनी जगह बनाई थी और उनके नाम के आगे क्वालिफाई होने का ‘Q’ मार्क भी लग गया था।
ज्यूरिख में हुए मैच में न खेलने के बावजूद वे फाइनल्स की रेस में आगे रहे। लेकिन फाइनल में जगह बनाने के अगले ही दिन उन्होंने बाकी बचे सभी टूर्नामेंट्स से हटने का फैसला किया।