UAE घूमने वालों के लिए बड़ी खबर! भारतीयों को मिल सकता है फ्री वीजा

अंतर्राष्ट्रीय टॉप -न्यूज़ न्यूज़

अबू धाबी ने भारतीय पर्यटकों के लिए खास वीजा ऑफर शुरू किया है। इसके तहत पात्र भारतीय यात्रियों की UAE एंट्री वीजा फीस अबू धाबी पर्यटन विभाग वहन करेगा। यह ऑफर 1 अगस्त से 31 अक्टूबर 2026 तक लागू है।

हालांकि, फ्री वीजा का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें पूरी करना जरूरी है।

किन यात्रियों को मिलेगा फायदा?

बुकिंग अधिकृत ट्रैवल पार्टनर या मंजूर ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी के जरिए होनी चाहिए।

पैकेज में अबू धाबी के होटल में कम से कम 3 लगातार रातों का ठहराव होना जरूरी है।

पैकेज में भारत-अबू धाबी रिटर्न फ्लाइट शामिल होनी चाहिए।

वीजा की पात्रता ट्रैवल पार्टनर द्वारा सत्यापित की जाएगी।

कितनी होगी बचत?

30 दिन के UAE टूरिस्ट वीजा की सामान्य फीस करीब AED 252 यानी लगभग ₹6,500 बताई जा रही है। पात्र पैकेज में यह वीजा फीस अबू धाबी पर्यटन विभाग की ओर से कवर की जाएगी।

बुकिंग से पहले ध्यान रखें

फ्री वीजा का लाभ लेने से पहले एजेंसी से साफ तौर पर पूछें कि आपकी फ्लाइट + 3 नाइट होटल बुकिंग इस ऑफर के लिए पात्र है या नहीं। पासपोर्ट, फोटो और बुकिंग से जुड़े जरूरी दस्तावेज भी तैयार रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *