1 अगस्त को भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

टॉप -न्यूज़

भोगपुरम एयरपोर्ट का आधिकारिक नाम अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। इसे विजयनगरम जिले के भोगपुरम में विकसित किया गया है और यह उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के लिए एक बड़ा हवाई प्रवेश द्वार माना जा रहा है

 

नायडू का दिल्ली दौरा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम नायडू बुधवार को दिल्ली में रुकेंगे और प्रधानमंत्री के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, पीयूष गोयल, मनोहर लाल खट्टर और सी.आर. पाटिल से भी मुलाकात कर सकते हैं . वे सुबह अमरावती से रवाना होकर करीब 10 बजे दिल्ली पहुंचने वाले हैं .

 

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पीएम मोदी को उद्घाटन कार्यक्रम के लिए औपचारिक आमंत्रण देना है . नायडू चाहते हैं कि एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री के हाथों ही हो

 

क्यों खास है यह एयरपोर्ट

मुख्यमंत्री नायडू ने इसे राज्य की आर्थिक ग्रोथ के लिए गेम चेंजर बताया है उनके अनुसार, यह प्रोजेक्ट लॉजिस्टिक्स हब बनेगा, ग्लोबल कनेक्टिविटी बढ़ाएगा और उत्तरी आंध्र के विकास को नई रफ्तार देगा

 

रिपोर्टों के अनुसार, पहले चरण में एयरपोर्ट की वार्षिक यात्री क्षमता लगभग 60 लाख है और बाद में इसे 4 करोड़ से अधिक तक बढ़ाने की योजना है . इसमें 3,800 मीटर लंबा रनवे भी है, जो बड़े विमानों के संचालन के लिए उपयुक्त बताया गया है

 

उद्घाटन के साथ क्या होगा

प्रधानमंत्री मोदी केवल एयरपोर्ट का ही नहीं, बल्कि GMR स्किल डेवलपमेंट सेंटर, एविएशन हब-यूनिवर्सिटी और GMR-MANSAS एडु सिटी का भी औपचारिक उद्घाटन करेंगे नायडू ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि समारोह भव्य हो और उत्तर आंध्र की सांस्कृतिक झलक भी दिखे .

 

किसानों और जमीन मालिकों को सम्मानित करने और उन्हें एक बार मुफ्त हवाई यात्रा देने का भी निर्देश दिया गया है साथ ही ट्रैफिक, पार्किंग, सुरक्षा और जनता की सुविधाओं के लिए व्यापक इंतजाम करने को कहा गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *