क्रुणाल की बाउंसर पर साई सुदर्शन का वन-हैंड सिक्स

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ स्पोर्ट्स

आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में Gujarat Titans गुजरात टाइटंस के युवा बल्लेबाज Sai Sudharsan साई सुदर्शन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शानदार शतक जड़कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनकी इस विस्फोटक पारी का सबसे खास पल वह रहा, जब उन्होंने Krunal Pandya क्रुणाल पांड्या की बाउंसर पर एक हाथ से ऐसा छक्का जड़ा, जिसे देखकर मैदान में मौजूद हर कोई हैरान रह गया।

इस मुकाबले से पहले साई सुदर्शन का फॉर्म कुछ खास नहीं चल रहा था, लेकिन उन्होंने इस मैच में जबरदस्त वापसी करते हुए सिर्फ 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उनकी इस पारी ने ना सिर्फ गुजरात को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं।

गुजरात की पारी का 9वां ओवर आरसीबी की ओर से क्रुणाल पांड्या फेंक रहे थे। क्रुणाल इस सीजन अपनी बाउंसर गेंदों से बल्लेबाजों को काफी परेशान कर चुके हैं और इस बार भी उन्होंने वैसा ही करने की कोशिश की। लेकिन साई सुदर्शन ने उनकी योजना पर पानी फेर दिया। उन्होंने बाउंसर गेंद पर एक हाथ से अपर कट खेलते हुए थर्ड मैन की दिशा में शानदार छक्का जड़ दिया।

स्पिनर की गेंद पर इस तरह का अपर कट सिक्स क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद दुर्लभ दृश्य था। यह शॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे इस सीजन के सबसे बेहतरीन शॉट्स में से एक बता रहे हैं।

साई सुदर्शन के लिए आईपीएल में यह तीसरा शतक रहा। वह पिछले सीजन सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप जीत चुके हैं। इस सीजन में भी वह शानदार लय में नजर आ रहे हैं। वह IPL 2026 में शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले Sanju Samson संजू सैमसन, Abhishek Sharma अभिषेक शर्मा, Quinton de Kock क्विंटन डी कॉक और Tilak Varma तिलक वर्मा शतक लगा चुके हैं।

मैच की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 205 रन बनाए और Royal Challengers Bengaluru आरसीबी के सामने 206 रन का लक्ष्य रखा। साई सुदर्शन ने 58 गेंदों पर 100 रन बनाए, जबकि Shubman Gill शुभमन गिल ने 32 और Jos Buttler जोस बटलर ने 25 रन का योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *