प्रयागराज हादसा: कोल्ड स्टोरेज ढहने से मजदूर फंसे

उत्तर प्रदेश जॉब टॉप -न्यूज़ प्रयागराज

प्रयागराज में एक बड़ा औद्योगिक हादसा सामने आया है। फाफामऊ स्थित ‘आदर्श कोल्ड स्टोरेज’ की बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरने से कई मजदूर मलबे में फंस गए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, करीब 20 लोगों के दबे होने की आशंका है।

हादसे के साथ ही अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गैस के फैलाव से लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई और वे अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।

प्रशासन के अनुसार, अब तक 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है और जल्द ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

SDRF और NDRF की टीमें मौके पर डटी हुई हैं और तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। वहीं, इस हादसे में 4 लोगों की मौत की आशंका भी जताई जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज मैनेजर को हिरासत में ले लिया।

प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *