पत्नी ने लगाया आग, पति की मौत; जांच में जुटी पुलिस

अपराध उत्तर प्रदेश टॉप -न्यूज़ न्यूज़

Maharajganj के श्यामदेउरवा क्षेत्र में एक दर्दनाक वारदात ने सनसनी फैला दी। यहां एक महिला ने कथित रूप से अपने पति को घर में बंद कर आग के हवाले कर दिया। आग की चपेट में आने से 65 वर्षीय रामपत की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना बासपार कोठी टोला पिपरा गांव की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को जब रामपत घर में सो रहे थे, तभी उनकी पत्नी सुमित्रा ने घर में आग लगा दी और बाहर से ताला लगाकर फरार हो गई। घर से उठते धुएं को देखकर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया।

ग्रामीणों का कहना है कि दंपति के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी महिला की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है, ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *