बैलिस्टिक मिसाइलों से ईरान का जवाब

अंतर्राष्ट्रीय टॉप -न्यूज़ न्यूज़

मिडिल ईस्ट में जारी जंग अब खुली मिसाइल लड़ाई में बदलती जा रही है। Iran ने हाल के दिनों में अपनी बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया है। जवाबी हमलों में Israel के प्रमुख शहरों और खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

ईरान के पास मध्यम और लंबी दूरी की कई घातक मिसाइलें हैं, जिनमें शहाब-3, सेज्जिल और सौमर प्रमुख हैं। सेज्जिल की रेंज करीब 2,000 किमी बताई जाती है, जबकि सौमर 3,000 किमी तक मार कर सकती है। यह क्षमता ईरान को क्षेत्रीय स्तर पर रणनीतिक बढ़त देती है।

जनता दर्शन के बाद गोशाला में रम गए सीएम योगी

हालिया घटनाक्रम में कतर, कुवैत और यूएई में अमेरिकी ठिकानों पर हमले की खबरों ने तनाव और बढ़ा दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि मिसाइलों का यह दौर यदि जारी रहता है तो संघर्ष और व्यापक हो सकता है।

राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने कहा है कि देश की प्रशासनिक मशीनरी सक्रिय है और सभी प्रांतों को आवश्यक अधिकार दिए गए हैं।

मिडिल ईस्ट की यह जंग केवल क्षेत्रीय नहीं, बल्कि वैश्विक असर डालने की क्षमता रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *