PL के लिए वैभव सूर्यवंशी ने छोड़ी 10वीं बोर्ड परीक्षा

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

Written By: Sweta Sharma

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने अपने करियर को प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया है। साल 2026 में होने वाली CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में वह शामिल नहीं होंगे। बताया जा रहा है कि उन्होंने आगामी Indian Premier League (IPL) सीजन की तैयारी के चलते बोर्ड परीक्षा छोड़ने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद खेल और पढ़ाई के संतुलन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में ही क्रिकेट जगत में अपनी खास पहचान बना ली है। अंडर-19 स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने टीम इंडिया को विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। फाइनल मुकाबले में उनकी मैच विनिंग पारी ने उन्हें युवा क्रिकेटरों की सूची में खास स्थान दिलाया। वर्ल्ड कप के बाद खबर आई थी कि वह इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा देंगे और इसके लिए उनका एडमिट कार्ड भी जारी हो चुका था, लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई हैं।

दरअसल, CBSE बोर्ड की 10वीं परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित होनी हैं, जबकि इसी दौरान वैभव क्रिकेट ट्रेनिंग और टूर्नामेंट में व्यस्त रहेंगे। जानकारी के अनुसार, वह 23 फरवरी से शुरू होने वाले डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में भी हिस्सा ले सकते हैं, जो IPL की तैयारी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वैभव के कोच मनीष ओझा ने मीडिया से बातचीत में पुष्टि करते हुए बताया कि खिलाड़ी फिलहाल नागपुर में प्री-सीजन कैंप में ट्रेनिंग कर रहे हैं और आने वाले IPL सीजन पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैभव इस समय अपने क्रिकेट करियर के अहम दौर में हैं, इसलिए बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत को मिली मजबूती

वैभव पहले ही IPL फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के प्री-सीजन कैंप से जुड़ चुके हैं और टीम के बैटिंग लाइन-अप का महत्वपूर्ण हिस्सा माने जा रहे हैं। IPL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होने वाली है, जिसके लिए उन्होंने तैयारी तेज कर दी है।

वहीं, वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने भी इस फैसले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि फिलहाल बेटे का पूरा ध्यान क्रिकेट पर है और वह इस साल परीक्षा नहीं देगा। हालांकि परिवार ने साफ किया है कि वैभव अगले साल 10वीं बोर्ड परीक्षा देने की योजना बना रहे हैं।

युवा खिलाड़ी का यह फैसला दिखाता है कि वह अपने खेल करियर को लेकर कितने गंभीर हैं। अब देखना होगा कि IPL 2026 में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है और क्या यह निर्णय उनके क्रिकेट सफर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *