भारती सिंह के घर गूंजा बेटे के नाम के पीछे छिपा है खास अर्थ

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ मनोरंजन राष्ट्रीय

टीवी जगत की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दूसरी बार माता-पिता बनने के बाद से ही कपल अपने छोटे बेटे को लेकर चर्चा में बना हुआ है। फैंस लंबे समय से न सिर्फ बच्चे की झलक, बल्कि उसके नाम को जानने के लिए भी उत्सुक थे। अब भारती और हर्ष ने सोशल मीडिया के जरिए इस उत्सुकता को खत्म कर दिया है।

भारती सिंह ने 19 दिसंबर 2025 को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद से ही वह अपने व्लॉग्स के माध्यम से प्रेग्नेंसी से लेकर मदरहुड तक के अनुभव साझा करती आ रही हैं। बेटे के जन्म के करीब एक महीने बाद कपल ने बड़े ही सादे और पारिवारिक अंदाज में उसके नाम का ऐलान किया।

भारती और हर्ष ने अपने छोटे बेटे का नाम यशवीर रखा है। यह नाम सुनने में जितना सुंदर है, इसका अर्थ भी उतना ही प्रभावशाली है। यशवीर का मतलब होता है – यश पाने वाला, बहादुर, सम्मानित और सफल व्यक्ति। संस्कृत और हिंदी मूल के इस नाम को शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस नाम के लोग आत्मविश्वासी, तेज दिमाग वाले और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं।

योगी आदित्यनाथ का भरोसा—न अन्याय होगा, न दबंग बचेंगे – Sindhu Times

हालांकि नाम रिवील के साथ भारती ने अपने बेटे का चेहरा अभी तक सार्वजनिक नहीं किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरें नामकरण संस्कार की हैं, जिनमें पूरे विधि-विधान से पूजा और हवन का आयोजन किया गया। तस्वीरों में भारती लाल रंग के सूट में नजर आईं, जबकि हर्ष और उनके दोनों बेटे ट्रेडिशनल कुर्ता-पजामा में दिखाई दिए।

भारती अपने छोटे बेटे को प्यार से ‘काजू’ बुलाती हैं, जो फैंस को काफी क्यूट लग रहा है। जैसे ही पोस्ट सामने आई, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। कई टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े सितारों ने भी बच्चे के नाम की तारीफ की।

गौरतलब है कि भारती और हर्ष के बड़े बेटे का नाम लक्ष्य है, जिसे वे प्यार से गोला कहते हैं। भारती पहले यह जाहिर कर चुकी हैं कि वह बेटी की इच्छा रखती थीं, लेकिन बेटे के जन्म पर उन्होंने कहा कि भगवान का दिया हुआ हर तोहफा उनके लिए खास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *