सड़क से चौकी तक ‘भयंकर युद्ध’, कानपुर में युवकों की गुंडागर्दी

अपराध उत्तर प्रदेश कानपुर कानपुर देहात टॉप -न्यूज़ न्यूज़ प्रदेश

कानपुर के कल्याणपुर इलाके में जो हुआ, उसने लोगों को दहशत में डाल दिया। नवशीलधाम पुलिस चौकी के बाहर अचानक 12–15 युवकों का एक झुंड आपस में भिड़ गया। पहले बहस, फिर गाली-गलौज और उसके बाद खुलकर मारपीट शुरू हो गई। हालात ऐसे बने कि लड़ते-लड़ते सभी युवक पुलिस चौकी के अंदर जा पहुंचे।

वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि युवक एक-दूसरे को खींच रहे हैं, हाथ मरोड़ रहे हैं और सड़क पर घसीट रहे हैं। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कई लोग इस पूरी घटना का वीडियो बनाते नजर आए। वीडियो में कुछ लोग इन्हें “आवारा लड़के” कहते भी सुने जा सकते हैं।

स्थिति को काबू में करने के लिए जब चौकी में मौजूद दरोगा आगे आए, तो आरोपियों ने पुलिस की वर्दी का भी लिहाज नहीं किया और उनके साथ हाथापाई पर उतर आए। यह घटना पुलिस की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है। वीडियो फुटेज के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है। जिन युवकों ने पुलिसकर्मी से बदसलूकी की है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *