Business : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार को घरेलू वायदा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई। MCX पर कारोबार के दौरान निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया, जिसका असर सीधे कीमतों पर दिखाई दिया।
फरवरी एक्सपायरी वाले सोने के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिली और यह 1,37,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया। वहीं मार्च कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी भी कमजोर रही और 2,48,000 रुपये प्रति किलो से नीचे फिसलती नजर आई।
वैश्विक कारणों का असर
विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर की कमजोरी और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में नरमी के बावजूद फिलहाल बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दर नीति को लेकर निवेशक किसी बड़े दांव से बच रहे हैं।
लगातार 15 दिन तक आंवला जूस पीने से शरीर में क्या-क्या बदलाव आते हैं?
आज प्रमुख शहरों में सोने के रेट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 13,800 रुपये से ऊपर बनी हुई है। मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों में भी सोने के भाव लगभग समान स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। चेन्नई में सोना अन्य महानगरों की तुलना में थोड़ा महंगा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना फिलहाल 4,440 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है। बाजार की नजर अब अमेरिका की नॉन-फार्म पेरोल रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे आगे की दिशा तय हो सकती है। जानकारों का मानना है कि लंबी अवधि में सोना एक बार फिर मजबूती दिखा सकता है।