‘धुरंधर 2’ में अक्षय खन्ना की वापसी पर सस्पेंस

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ मनोरंजन

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस के बीच एक नई बहस शुरू हो गई है। जहां ट्रेलर में एक्शन और सस्पेंस की भरमार देखने को मिली, वहीं दर्शकों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या फिल्म के सीक्वल में अक्षय खन्ना का किरदार फिर से नजर आएगा या नहीं।

दरअसल, पहली फिल्म में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का दमदार रोल निभाया था। फिल्म की कहानी में रणवीर सिंह का किरदार हमज़ा, एसपी असलम चौधरी की मदद से रहमान को खत्म कर देता है। इसके बाद पोस्ट-क्रेडिट सीन में यह दिखाया गया था कि रहमान की मौत के बाद हमज़ा ल्यारी का नया सरगना बन जाता है।

इसी वजह से माना जा रहा है कि सीक्वल में रहमान का किरदार सीधे तौर पर दिखाई देना मुश्किल है। हालांकि फिल्म से जुड़े कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में अक्षय खन्ना के इंस्टाग्राम हैंडल को टैग किया गया है, जिससे यह अटकलें और तेज हो गई हैं कि वह फिल्म में फ्लैशबैक सीक्वेंस के जरिए नजर आ सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक मेकर्स या कलाकारों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ट्रेलर में रणवीर सिंह का डबल रोल दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है। वह जसकीरत सिंह रंगी और हमज़ा अली मज़ारी दोनों रूपों में दिखाई दे रहे हैं। इससे साफ है कि फिल्म में उनके किरदार के अतीत से जुड़े कई राज सामने आने वाले हैं।

फ्लिपकार्ट का बड़ा फैसला, 300 कर्मचारियों की छंटनी से मची हलचल

फिल्म के ट्रेलर में कई नए सवाल भी खड़े किए गए हैं। जैसे रहस्यमयी ‘शेर-ए-बलूच’ कौन है, मिशन धुरंधर का अगला चरण क्या होगा और क्या फिल्म के अन्य किरदारों को हमज़ा की असली पहचान का पता चल पाएगा। इन सभी सवालों के जवाब फिल्म की कहानी में मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसके अलावा आर माधवन का किरदार अजय सान्याल भी इस बार ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाला है। बताया जा रहा है कि वह जसकीरत को जासूसी की खास ट्रेनिंग देते दिखाई देंगे, जिससे फिल्म का एक्शन और भी रोमांचक बन जाएगा।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म जियो स्टूडियोज़ और B62 स्टूडियोज़ के सहयोग से तैयार की गई है। ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज होगी और फैंस को इसकी बेसब्री से इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *