तुर्कमान गेट हिंसा : 7 घंटे में कैसे बदली स्थिति

अपराध टॉप -न्यूज़ प्रदेश राष्ट्रीय

नई दिल्ली। दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसा की परतें अब खुलने लगी हैं। आधी रात शुरू हुई नगर निगम की कार्रवाई सुबह तक चलती रही, लेकिन इस बीच पुलिस पर पत्थरबाजी, अफवाहें और उपद्रव ने माहौल को बेहद तनावपूर्ण बना दिया। पुलिस द्वारा जारी की गई टाइमलाइन से साफ होता है कि हालात किस तरह मिनटों में बिगड़े।

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और मैसेज पुलिस के लिए अहम सबूत बन रहे हैं।

रात 12 बजे से शुरू हुई तैयारी

मंगलवार रात करीब 12 बजे, तुर्कमान गेट क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई। यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया था, क्योंकि नगर निगम को इलाके में अतिक्रमण हटाने का हाईकोर्ट से आदेश मिला था।

करीब 12:30 बजे, नगर निगम की टीम भारी मशीनरी के साथ मौके पर पहुंची। इसमें दर्जनों बुलडोजर, डंपर और बड़ी संख्या में मजदूर शामिल थे।

भीड़ इकट्ठा होते ही बढ़ा तनाव

रात 1 बजे, जब कार्रवाई शुरू होनी थी, तभी आसपास के इलाकों से लोग जमा होने लगे। पुलिस ने हालात को संभालते हुए करीब 1:15 बजे भीड़ को हटाने की प्रक्रिया शुरू की।

इसी दौरान अफवाह फैली कि मस्जिद को गिराया जा रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया।

कुंभ क्षेत्र की पवित्रता पर सरकार का फोकस

1:23 बजे पत्थरबाजी और हंगामा

करीब 1:23 बजे, अचानक पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू हो गई। उपद्रवियों ने हालात बिगाड़ने की कोशिश की, जिससे कुछ समय के लिए स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।

करीब 10 मिनट तक इलाके में जबरदस्त बवाल हुआ। पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया गया।

लंबी चली कार्रवाई

स्थिति संभलने के बाद रात 1:30 बजे बुलडोजर की कार्रवाई शुरू की गई। यह अभियान सुबह 7 बजे तक चलता रहा। इसके बाद मलबा हटाने का काम जारी रखा गया।

अफवाहें बनीं हिंसा की वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि सोशल मीडिया के जरिए भड़काऊ संदेश फैलाए गए। लोगों को यह कहकर इकट्ठा किया गया कि मस्जिद को तोड़ा जा रहा है, जबकि असल में कार्रवाई अवैध अतिक्रमण हटाने तक सीमित थी।

अब पुलिस उन लोगों की पहचान कर रही है, जिन्होंने जानबूझकर अफवाह फैलाकर माहौल खराब किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *