जीवन शैली : अक्सर हम सोचते हैं कि ऊनी कपड़ों पर रोएं आना लाजमी है, लेकिन सच यह है कि सही तरीके अपनाकर इस समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है। रोएं सिर्फ कपड़ों की खूबसूरती ही नहीं बिगाड़ते, बल्कि यह संकेत भी होते हैं कि कपड़े की देखभाल सही तरीके से नहीं हो रही। अगर आप चाहते हैं कि आपके स्वेटर लंबे समय तक नए जैसे दिखें, तो कुछ स्मार्ट ट्रिक्स अपनाना जरूरी है।
मेडिकल टेप: छोटा लेकिन असरदार उपाय
डॉक्टर टेप सिर्फ फर्स्ट-एड के लिए नहीं, बल्कि कपड़ों की केयर में भी बेहद काम का है। हल्के रोएं हटाने के लिए टेप को स्वेटर पर लगाकर धीरे-धीरे निकालें। यह तरीका खासकर ऑफिस या जल्दी तैयार होने के वक्त बेहद फायदेमंद है।
लिंट रोलर से मिनटों में बदलाव
लिंट रोलर उन लोगों के लिए बेस्ट है जो रोजाना ऊनी कपड़े पहनते हैं। इसे इस्तेमाल करना आसान है और कपड़े को नुकसान भी नहीं पहुंचता। बस स्वेटर को किसी सपाट सतह पर रखें और रोलर घुमा दें।
अगर घर में वेल्क्रो स्ट्रिप है, तो इसे रोएं हटाने के लिए जरूर ट्राय करें। हल्के दबाव से इस्तेमाल करने पर यह रोएं को आसानी से पकड़ लेता है और कपड़ा साफ नजर आता है।
ऊनी कपड़ों को धोते समय ज्यादा रगड़ से बचें, उन्हें धूप में सीधे न सुखाएं और हमेशा अलग से स्टोर करें। साथ ही, पहनने के बाद ब्रश या हल्के रोलर से साफ कर लेना अच्छी आदत है।