CM योगी ने रुद्राभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

उत्तर प्रदेश न्यूज़ राष्ट्रीय

वर्ष 2025 के अंतिम सोमवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रातःकाल भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने आवास के प्रथम तल पर बने शक्तिपीठ में उन्होंने पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से यह पावन अनुष्ठान संपन्न कराया।

मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ को विल्वपत्र, दुर्वा, मदार पत्र, कमल पुष्प सहित अनेक पूजन सामग्री अर्पित की और जल व दूध से रुद्राभिषेक किया। इस दौरान शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों का उच्चारण किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।

रुद्राभिषेक के उपरांत वैदिक मंत्रों के साथ हवन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवन में आहुति देकर समस्त समाज के कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने देवाधिदेव महादेव से प्रदेशवासियों के लिए आरोग्य, शांति, समृद्धि और सौहार्द की कामना की।

गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में योगी आदित्यनाथ की यह पूजा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रही, बल्कि लोककल्याण की भावना को भी दर्शाती है। अनुष्ठान के समापन पर उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा से समाज में सकारात्मकता, शांति और समरसता बनी रहे, यही उनकी कामना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *