सर्दियों के आते ही बालों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ने लगती हैं। स्कैल्प की नमी खत्म होने लगती है और बाल रूखे, बेजान और कमजोर नजर आने लगते हैं। इस दौरान अक्सर लोग सोशल मीडिया या पुराने घरेलू नुस्खों पर भरोसा कर लेते हैं, जो हर मौसम के लिए सही नहीं होते।
सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला उपाय है प्याज का रस। हालांकि यह बालों की ग्रोथ में मदद कर सकता है, लेकिन ठंड के मौसम में यह स्कैल्प को इरिटेट कर सकता है। पहले से ड्राई स्कैल्प पर इसका असर उल्टा पड़ता है और बालों का झड़ना बढ़ सकता है।
इसी तरह नींबू का रस भी सर्दियों में बालों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इसका एसिडिक नेचर स्कैल्प की नमी खत्म कर देता है, जिससे डैंड्रफ और खुजली बढ़ जाती है।
कई लोग सर्दियों में राहत पाने के लिए बहुत ज्यादा गर्म तेल लगाते हैं। लेकिन ज्यादा गर्मी बालों की जड़ों को कमजोर कर देती है। इससे बाल टूटने और झड़ने लगते हैं।
मुल्तानी मिट्टी और बेकिंग सोडा जैसे क्लीनिंग एजेंट भी सर्दियों में स्कैल्प के लिए बहुत हार्श साबित होते हैं। ये न सिर्फ गंदगी बल्कि जरूरी नेचुरल ऑयल भी हटा देते हैं।
सर्दियों में बालों को ऐसे उपायों की जरूरत होती है जो नमी बनाए रखें और स्कैल्प को सुकून दें। हल्के शैंपू, माइल्ड ऑयल और नेचुरल मॉइस्चराइजर बालों को स्वस्थ रखने में ज्यादा मददगार होते हैं।