इंडिगो का संकट: मंत्री का अल्टीमेटम – स्लॉट कटेंगे

न्यूज़ राष्ट्रीय

नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस का परिचालन संकट अब आठवें दिन में पहुंच चुका है, और हवाई अड्डों पर यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। मंगलवार को देशभर में 230 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिसमें बेंगलुरु (121), हैदराबाद (58), चेन्नई (41) और अहमदाबाद (16) सबसे ज्यादा प्रभावित। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा, “इंडिगो के स्लॉट कम करेंगे। ये दंड की तरह होगा। कम हुए रूट अन्य एयरलाइंस को मिलेंगे, जब इंडिगो तैयार दिखेगी तो वापस लौटेंगे।” 10 प्रमुख एयरपोर्ट्स – मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे, गुवाहाटी, गोवा, तिरुवनंतपुरम – पर मंत्रालय के अफसर तैनात कर दिए गए हैं।

इंडिगो, जो 65% घरेलू ट्रैफिक संभालती है, रोज 2200 उड़ानें उड़ाती है। लेकिन FDTL नियमों के दूसरे चरण से क्रू शॉर्टेज हो गया। OTP (ऑन-टाइम परफॉर्मेंस) 19% तक गिर गई। हैदराबाद में 44 डिपार्चर + 14 अराइवल रद्द। चेन्नई में 18 आउटगोइंग + 23 इनकमिंग। अहमदाबाद में 9 अराइवल + 7 डिपार्चर। गोवा में 20 रद्द। एक यात्री ने कहा, “चेन्नई जाने का टिकट बुक किया, 12 घंटे इंतजार। हेल्पलाइन पर कोई जवाब नहीं।”

मंत्री नायडू ने कहा, “सरकार इंडिगो को दंडित करेगी। स्लॉट कम होंगे।” AAI ने अलर्ट जारी किया – स्टेटस चेक करें। इंडिगो ने माफी मांगी, कहा 10 फरवरी तक नॉर्मल। लेकिन यात्रियों का गुस्सा भड़क रहा – मुंबई-दिल्ली किराया 60K तक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *