स्मृति मंधाना–पलाश मुच्छल की मेहंदी रस्म की इनसाइड फोटोज वायरल

मनोरंजन स्पोर्ट्स

भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी की रस्में धूमधाम से शुरू हो चुकी हैं। 23 नवंबर को शादी करने जा रहे इस कपल की मेहंदी सेरेमनी की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी इस खूबसूरत जोड़ी पर प्यार लुटा रहे हैं।

मेहंदी सेरेमनी में स्मृति मंधाना ने पर्पल कलर का खूबसूरत लहंगा पहना, जिसे उन्होंने मैचिंग दुपट्टे के साथ कैरी किया। हाथों पर रची पिया के नाम की मेहंदी और स्मृति की सिंपल लेकिन एलीगेंट लुक ने सबका दिल जीत लिया। वहीं पलाश मुच्छल व्हाइट शेरवानी और गोल्डन वेस्ट कोट में काफी रॉयल नजर आए। दोनों की साथ में रोमांटिक फोटो भी सामने आई है, जिसमें पलाश स्मृति को बाहों में लिए पोज दे रहे हैं।

मेहंदी के मौके पर कई सेलेब्स भी नजर आए। एक्टर नंदीश संधू ने कपल के साथ अपनी फोटो शेयर की। पलाश की बहन और सिंगर पलक मुच्छल ने भी कई इनसाइड तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन लिखा— “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे।” पलक ने इस मौके पर व्हाइट लहंगा पहना, जिसमें उनका लुक बेहद हसीन दिखा।

कोरियोग्राफर बोस्को मार्टिस भी मेहंदी में शामिल हुए और पलाश के साथ पोज देते नजर आए। स्मृति की टीम-मेट्स में से जेमिमा रोड्रिग्स और शेफाली वर्मा भी मेहंदी में शामिल हुईं। जेमिमा ग्रीन वेलवेट सूट में बेहद प्यारी लगीं, जबकि शेफाली वर्मा गोल्डन शेरवानी और चश्मे में पूरा स्वैग दिखाती नजर आईं।

स्मृति ने अपनी फ्रेंड्स के साथ मेहंदी फ्लॉन्ट करती कई तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में सभी मुस्कुराते और रस्म का आनंद लेते नजर आए, जो यह साबित करता है कि मेहंदी सेरेमनी मज़ेदार और यादगार रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *