सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सूर्यकुमार यादव सस्ते में आउट, जे सुचित ने एक ओवर में लिए तीन विकेट

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की शुरुआत तो दमदार अंदाज में की थी, लेकिन टूर्नामेंट के आगे बढ़ने के साथ ही उनकी बल्लेबाजी की रफ्तार कुछ धीमी पड़ती दिख रही है। उत्तराखंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मुंबई की ओर से खेलते हुए वे बड़ी पारी नहीं खेल पाए और सस्ते में आउट हो गए। इस मैच में गेंदबाज जे सुचित ने एक ही ओवर में तीन बड़े विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया, जिससे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी सूर्यकुमार यादव की फॉर्म को लेकर चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है।

मुंबई की बल्लेबाजी में रघुवंशी और मुशीर का योगदान

मुंबई और उत्तराखंड के बीच हुए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज अंगक्रश रघुवंशी ने 34 गेंदों में 51 रनों की उपयोगी पारी खेली, जबकि हार्दिक तमोरे ने 39 रन जोड़े। तीसरे नंबर पर उतरे मुशीर खान ने भी एक और अर्धशतक लगाकर पारी को संभाला। वहीं उनके भाई सरफराज खान ने तेज अंदाज में खेलते हुए सिर्फ 15 गेंदों पर 31 रन बनाए।

16वें ओवर में जे सुचित ने पलटा मैच

कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच में छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे थे। पारी का 16वां ओवर लेकर आए जे सुचित ने मुंबई की बल्लेबाजी को बड़ा झटका दिया। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर सरफराज खान को आउट किया और अगली ही गेंद पर शिवम दुबे बिना खाता खोले पहली बॉल पर ही आउट हो गए। ओवर की आखिरी गेंद पर सुचित ने सूर्यकुमार यादव को भी पवेलियन भेज दिया, जो दो गेंदों में केवल एक रन ही बना सके। सुचित ने इस ओवर में सिर्फ तीन रन देकर तीन अहम विकेट झटके।

टूर्नामेंट में अब तक ऐसा रहा है सूर्या का प्रदर्शन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सूर्यकुमार यादव के अब तक के सफर पर नजर डालें तो उन्होंने पहले मैच में हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 60 रन और दूसरे मुकाबले में गुजरात के खिलाफ 82 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद गोवा के खिलाफ वे 25 रन बनाकर आउट हुए, जबकि छत्तीसगढ़ के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। ओडिशा के खिलाफ उन्होंने 46 रन बनाए थे, लेकिन उत्तराखंड के खिलाफ महज एक रन पर आउट होने के बाद आने वाले मैचों में उनके प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *