कोविड बीमारी से ठीक होने की दर लगभग 68%

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ राष्ट्रीय हेल्थ

published by saurabh

इसे भी देंखें–https://www.youtube.com/watch?v=m0_Caa0LIhc&t=20s

भारत, दो महत्वपूर्ण उपलब्धियों- कोविड-19 मरीजों के बीच ठीक होने की दर में लगातार बढ़ोतरी और कममृत्यु दर जो वैश्विक औसत से भी कम बना हुआ है, के साथ कोविड-19 के उपचार के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। कोविड मरीजों के ठीक होने की दर 68% की रिकॉर्ड ऊंचाई पर है जबकि मृत्यु दर भी 2.05% के निचले स्तर पर पहुंच गया है। इस प्रकार कोविड-19 रोगियों के बीच कम मृत्यु दर बना हुआ है। इन दोनों की वजह से भारत में इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या और इसके सक्रिय मामलों की संख्या के बीच अंतर (7.7 लाख से अधिक) निरंतर बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में 49,769मरीजों के ठीक होने के साथ ही इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या 13,78,105 हो गई है अस्पतालों के बुनियादी ढांचे में सुधार और केंद्र द्वारा जारी नैदानिक उपचार प्रोटोकॉल में शामिल देखभाल मानकों के माध्यम से अस्पताल में भर्ती मरीजों के सही उपचार पर जोर देने से इस बीमारी से ठीक होने की दर में सुधार सुनिश्चित हुआ है। पिछले 2 हफ्तों में बीमारी से ठीक होने के दैनिक औसत मामले (7दिन पर औसत) लगभग 26,000से बढ़कर 44,000मामले हो गए हैं।

recovered.jpg

केंद्र और राज्य / केंद्रशासित प्रदेश सरकारों द्वारा केंद्रित और समन्वित रोकथाम उपायों, मरीजों के पर्यवेक्षित आइसोलेशन के साथ व्यापाक स्तर पर परीक्षण  और प्रभावी उपचार के निरंतर प्रयासों की वजह से इस बीमारी के सक्रिय मामलों के प्रतिशत में गिरावट और बीमारी से ठीक होने की दर में वृद्धि दोनों सुनिश्चित हुई है।

active.jpg

रोज नए मरीजों के ठीक होने की संख्या में भी उल्लेखनीय और निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है।

daily rise.jpg

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करेंhttp://ratnashikhatimes.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *