केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद फतेहपुर के एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला (सर्किट हाउस) जीटी रोड फतेहपुर में विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों से संबंधित बैठक की।
उन्होंने समीक्षा के दौरान बाबा साहब अंबेडकर प्रोत्साहन रोजगार योजना, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना(ग्रामीण), वीबीजी–जी राम जी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला उद्यान विभाग की योजनाएं, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से संबंधित विकास कार्य, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना एवं अन्य विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर योजनाओं की अद्यतन स्थिति को जाना और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकासपरक जनकल्याणकारी, निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से चरणबद्ध तरीके से ससमय जनहित में पूरा कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिन लाभार्थियों को आवास आवंटित हो गए है, का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराते हुए पात्रता के आधार पर सभी अनुमन्य योजनाओं(विद्युत कनेक्शन, शौचालय, शुद्ध पेय जल, उज्ज्वला योजना, आदि)से आच्छादित करना सुनिश्चित करें, साथ ही पूर्व में प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है, के लाभार्थी सभी अनुमन्य सुविधाओं से आच्छादित न हो तो आच्छादित करा दे। उन्होंने कहा कि वर्षा के बाद में जो सड़के खराब हो गई है या सड़कों पर गड्डे हो गए है, को जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण ढंग से जनहित में पूरा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने उपायुक्त श्रम रोजगार वीबी–जीरामजी को विभाग द्वारा दिए गए लक्ष्य के अनुरूप कार्य कराते हुए अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित करते हुए ज्यादा से ज्यादा जॉब कार्ड धारकों को रोज़गार मुहैया कराए। डबल इंजन की सरकार की मंशानुरूप कोई भी परिवार कच्चे/जुग्गी, झोंपड़ी में न रहे, के लिए पात्रता के आधार पर प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना से हर हाल में संतृप्त किया जाय। केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को लाभांवित किया जाय साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखे कि पात्र व्यक्ति को भटकना न पड़े। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कानून व्यवस्था के बारे में विस्तर से चर्चा करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के अवश्यक दिशा निर्देश दिए।