यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS और 23 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर

टॉप -न्यूज़

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला हुआ है। योगी सरकार ने 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

23 PCS अधिकारियों का तबादला

यूपी सरकार ने PCS कैडर के 23 अधिकारियों का भी तबादला कर दिया है। शासन की जारी लिस्ट में कई जिलों के अपर जिलाधिकारी (ADM), उपजिलाधिकारी (SDM) और नगर निगमों के अपर नगर आयुक्त स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

प्रभावित विभाग

इस फेरबदल के बाद निम्नलिखित विभागों में अधिकारियों की नई तैनाती हुई है:

प्रशासनिक विभाग

पंचायती राज

चिकित्सा शिक्षा

खनन विभाग

विकास प्राधिकरण

राजस्व परिषद

आवास एवं विकास परिषद

पिछले महीने भी हुआ था ट्रांसफर

बता दें कि पिछले महीने 20 सितंबर को राज्य सरकार ने 10 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया था। IAS अमित कुमार घोष और अमृत अभिजात समेत 10 अधिकारियों को नई तैनाती दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *