डॉ. हरिओम ने साझा किए साहित्यिक अनुभव; मालिनी अवस्थी और यतींद्र मिश्र ने ‘संगीत, साहित्य और जेन जी’ पर किया संवाद

उत्तर प्रदेश टॉप -न्यूज़ न्यूज़ प्रदेश

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स ग्राउंड में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत द्वारा आयोजित गोमती पुस्तक महोत्सव के पांचवें संस्करण के पांचवें दिन साहित्य, कहानी, रंगमंच, विज्ञान, संगीत और कविता से जुड़े कार्यक्रम हुए। चिल्ड्रन्स कॉर्नर में करीब 1,100 विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। ‘लेखक से मिलिए’ में डॉ. हरिओम ने अपने साहित्यिक अनुभव साझा किए। वहीं मालिनी अवस्थी और यतींद्र मिश्र ने ‘संगीत, साहित्य और जेन जी’ विषय पर संवाद किया। हिंदी दिवस पर विशेष कवि सम्मेलन भी आयोजित हुआ।

 

दास्तानगोई से विज्ञान तक बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

चिल्ड्रन्स कॉर्नर में दास्तानगो आस्था और तस्नीम ने बच्चों को कहानी सुनाई। इसके बाद रंजीता और राहुल ने ‘रंगमंच: कल्पना और अभिनय’ के माध्यम से बच्चों को अभिनय की बारीकियों से परिचित कराया। विज्ञान सत्र में प्रयोगों और गतिविधियों के माध्यम से वैज्ञानिक अवधारणाओं को सरल तरीके से समझाया गया। ‘राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय एवं कविता पाठ’ में विद्यार्थियों ने नागार्जुन, कबीर और रवींद्रनाथ टैगोर सहित विभिन्न कवियों की रचनाएं प्रस्तुत कीं। प्रतिभागियों को एनबीटी की पुस्तकें, उपहार और प्रमाण-पत्र दिए गए।

 

डॉ. हरिओम ने साझा किए साहित्यिक अनुभव

‘लेखक से मिलिए’ कार्यक्रम में डॉ. हरिओम ने लेखन, प्रशासन और रचनात्मक प्रक्रिया पर बातचीत की। कार्यक्रम का समन्वय एनबीटी के हिंदी संपादक डॉ. ललित किशोर मंडोरा ने किया। डॉ. हरिओम ने कहा कि प्रशासनिक सेवा के साथ साहित्य के लिए समय निकालना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन समाज और लोगों से जुड़ाव उनके लेखन को निरंतर अनुभव और विषय देता है। उन्होंने कहानी, कविता और ग़ज़ल लेखन की प्रक्रिया पर चर्चा की तथा कबीर, तुलसीदास और ग़ालिब जैसे रचनाकारों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और तीन पुस्तकों का अनुवाद हुआ है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गीत भी प्रस्तुत किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *