सुनील शेट्टी-प्रीति जिंटा से पंकज त्रिपाठी तक, सेंसर बोर्ड की नई टीम का हुआ ऐलान

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ मनोरंजन राष्ट्रीय

केंद्र सरकार ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) की 18-सदस्यीय नई सलाहकार पैनल का गठन कर दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 16 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी की, जिसमें सिनेमा, टेलीविजन, संगीत, रंगमंच और साहित्य जैसे क्षेत्रों के दिग्गजों को शामिल किया गया है।

 

नई पैनल में कौन-कौन शामिल?

नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हैं और 3 वर्ष या आगे के आदेश तक मान्य रहेंगी। पैनल की अध्यक्षता CBFC चेयरपर्सन शशि शेखर वेम्पति करेंगे (उन्हें मई 2026 में 3 साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया था; उन्होंने प्रसून जोशी की जगह ली थी)।

 

18 सदस्यों की पूरी सूची:

विनोद अनुपम

 

मनोज जोशी

 

अभिषेक जैन

 

रिकी केज (ग्रैमी अवॉर्ड विजेता संगीतकार)

प्रियदर्शन (फिल्ममेकर)

 

सुनील शेट्टी (अभिनेता/फिल्ममेकर)

 

हंसराज हंस (गायक/सांसद)

 

सुप्रिया यारलगड्डा (प्रोड्यूसर)

 

यतींद्र मिश्र (लेखक/कवि)

 

रूपाली गांगुली (अभिनेत्री/टीवी)

 

प्रीति जिंटा (अभिनेत्री)

 

नील माधव पंडा (फिल्ममेकर)

 

पंकज त्रिपाठी (अभिनेता)

 

प्रोसेनजीत चटर्जी (अभिनेता/फिल्ममेकर)

 

पल्लवी जोशी (फिल्ममेकर/अभिनेत्री)

 

निशिगंधा वाड (अभिनेत्री/रंगमंच)

 

वामन केंद्रे (रंगमंच व्यक्तित्व)

 

रमेश पतंगे

 

CBFC क्या करता है? सर्टिफिकेशन कैटेगरीज

CBFC, सिनेमैटोग्राफ एक्ट, 1952 और सिनेमैटोग्राफ (सर्टिफिकेशन) नियम, 2024 के तहत काम करता है और थिएटर रिलीज से Sams फिल्मों की जांच कर सर्टिफिकेट जारी करता है। मुख्य कैटेगरीज:

 

U – सभी के लिए (बिना रोक-टोक)

 

UA – अभिभावकीय मार्गदर्शन के साथ; 2024 के नियमों में UA 7+, UA 13+, UA 16+ जैसे उम्र-आधारित उप-वर्ग जोड़े गए हैं।

 

A – केवल वयस्क

 

S – विशेष वर्ग (जैसे चिकित्सक, इंजीनियर आदि के लिए सीमित)

 

क्यों अहम है यह बदलाव?

पिछली पैनल 2017 में बनी थी और मूल 3-साल के कार्यकाल के बाद भी नई नियुक्तियों तक जारी रही; अब 9 साल बाद नई टीम का गठन हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *