खैबर पख्तूनख्वा फिर दहला: शांति की मांग कर रहे लोगों पर हमला

अंतर्राष्ट्रीय टॉप -न्यूज़ न्यूज़

पाकिस्तान का अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत एक बार फिर हिंसा की चपेट में आ गया है। रविवार को स्वात जिले के कबाल कस्बे में आयोजित शांति रैली के दौरान हुए विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह रैली स्थानीय जनजातीय परिषद ‘स्वात अमन जिरगा’ द्वारा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की मांग को लेकर आयोजित की गई थी।

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब एक सप्ताह पहले ही खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले में हुए विस्फोट में दो लोगों की जान गई थी। लगातार हो रही आतंकी घटनाओं ने प्रांत की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, अफगान सीमा से जुड़े इस क्षेत्र में उग्रवादी गतिविधियां, सीमा पार घुसपैठ और सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष लंबे समय से अस्थिरता का कारण बने हुए हैं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां धमाके के कारणों की जांच में जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *