ईरान के सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई के सख्त बयान और तेहरान में लगे नए होर्डिंग्स ने अमेरिका-ईरान तनाव को और बढ़ा दिया है। मुज्तबा खामेनेई ने कहा कि “यह बदला हमारे देश की मांग है और इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।” इसके कुछ ही दिनों बाद राजधानी तेहरान में ट्रंप और उनके परिवार को ताबूतों के साथ दिखाने वाले पोस्टर लगाए गए, जिन्हें ईरान का प्रतीकात्मक संदेश माना जा रहा है।
दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी हत्या की कोई कोशिश की गई, तो अमेरिका ऐसा जवाब देगा जैसा पहले कभी नहीं देखा गया होगा। दोनों देशों के तीखे बयानों के बीच मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है।