बार-बार मुंह में छाले या आवाज बदल रही है?

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ राष्ट्रीय

अगर आपकी आवाज़ में भारीपन आ गया है या मुंह के छाले जल्दी ठीक नहीं हो रहे हैं, तो यह स्थिति चिंताजनक है। हमारे मुंह में छालों का पड़ना नार्मल है और कुछ दिनों में ठीक भी हो जाते हैं; सर्दी-ज़ुकाम से आवाज़ बदल जाती है।

लेकिन अगर आवाज़ में बदलाव और मुंह में छाले लगातार आ रहे हैं और जल्दी ठीक नहीं हो रहे हैं, तो सावधान हो जाना चाहिए — ये ओरल कैंसर का संकेत हो सकता है।

दिल्ली में स्थित अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल के ईएनटी, हेड एंड नेक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. नईम अहमद सिद्दीकी इसे समझाते हैं।

ओरल कैंसर के शुरुआती लक्षण

मुंह में लगातार छाले पड़ना और जल्दी ठीक नहीं होना

आवाज में बदलाव (बैठी या भारी आवाज़)

मुंह के अंदर सफेद या लाल धब्बे आना

मसूड़ों या गाल में सूजन

इन लक्षणों पर डॉक्टर से मिलना जरूरी; कभी-कभी ये घातक रूप भी ले सकते हैं।

ओरल कैंसर के कारण

तंबाकू, पान मसाला और शराब का लगातार सेवन — जोखिम बढ़ाते हैं।

खराब ओरल हाइजीन, दांतों की सफाई न करना।

लंबे समय तक दांत या मसूड़ों की समस्याओं का इलाज न कराना।

कब हो जाएं सावधान?

मुंह के छाले 2–3 सप्ताह से ज्यादा बना रहे और दर्द बढ़ता जाए।

मुंह में सफेद/लाल धब्बे, घाव का धीरे-धीरे बढ़ना।

चबाने या निगलने में परेशानी, दांतों का ढीला होना।

बिना कारण वजन कम होना और लगातार कमजोरी।

ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत सावधान और डॉक्टर से मिलें।

आवाज में बदलाव को नजरअंदाज न करें

बिना सर्दी-ज़ुकाम के भी आवाज़ लंबे समय तक बैठी या भारी हो तो सामान्य न समझें।

यह गले या मुंह के अंदर गंभीर समस्या का संकेत — ओरल कैंसर की संभावना भी।

समय पर पहचान से इलाज की संभावना बढ़ती

ओरल कैंसर के शुरुआती चरण में इलाज संभव और ठीक होने की संभावना अधिक।

समय पर पहचान जरूरी; डॉक्टर मुंह की जांच, बायोप्सी और अन्य टेस्ट से पुष्टि करते हैं।

जितनी जल्दी पहचान, उतना सरल और सफल इलाज।

Disclaimer (अस्वीकरण)

इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, डाइट में बदलाव करने या किसी बीमारी से संबंधित उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *