मुंबई। Aishwarya Rai Bachchan ने एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपने ग्लैमरस अंदाज से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 23 मई को आयोजित समापन समारोह में ऐश्वर्या का रॉयल लुक सोशल मीडिया पर छा गया और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
कान्स फिल्म फेस्टिवल के आखिरी दिन ऐश्वर्या राय ने मशहूर डिजाइनर फजोला नीला द्वारा डिजाइन किया गया खास गाउन पहना। इस ड्रेस में पुराने हॉलीवुड ग्लैमर और मॉडर्न फैशन का शानदार मेल देखने को मिला। क्रिस्टल से सजा यह गाउन रोशनी में बेहद चमकदार नजर आ रहा था, जबकि इसके साथ लगाया गया बड़े आकार का फेदर केप पूरे लुक को और भी खास बना रहा था। गुलाबी रंग के मुलायम पंखों वाले इस केप ने ऐश्वर्या के लुक को फैंटेसी कॉउचर स्टाइल का टच दिया।
इससे पहले 22 मई को भी ऐश्वर्या ने ब्लू ड्रेस में रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा था। दोनों दिनों के उनके लुक्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैशन एक्सपर्ट्स और फैंस उनके इस अंदाज को कान्स 2026 के सबसे यादगार लुक्स में से एक बता रहे हैं।
गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय लंबे समय से L’Oréal Paris की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर हैं और हर साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी मौजूदगी दर्ज कराती हैं। इस बार अभिनेत्री Alia Bhatt भी इसी ब्रांड का प्रतिनिधित्व करती नजर आईं।
12 मई से शुरू हुआ Cannes Film Festival 2026 23 मई को समाप्त हो गया, जहां दुनियाभर के फिल्म कलाकारों और फैशन इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया।