मुरादाबाद में चौंकाने वाला मामला, महिला बनी चार बच्चों की मां

उत्तर प्रदेश टॉप -न्यूज़ न्यूज़ मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश के Moradabad जिले से एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक निजी अस्पताल में महिला ने पांच दिनों के भीतर चार बच्चों को जन्म दिया है। खास बात यह है कि इन चार बच्चों में दो लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं। इस अनोखे मामले को देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं।

जानकारी के अनुसार, संभल जिले के असमोली क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद आलिम की पत्नी 31 वर्षीय अमीना का इलाज मुरादाबाद के TMU अस्पताल में चल रहा था। जांच के दौरान डॉक्टरों को पता चला कि महिला के गर्भ में चार बच्चे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक यह एक हाई रिस्क प्रेग्नेंसी थी।

डॉक्टरों की टीम ने परिवार को भ्रूण कटौती की सलाह भी दी थी, लेकिन परिवार ने चारों बच्चों को जन्म देने का फैसला किया। इसके बाद महिला की लगातार निगरानी की गई।

बताया गया कि 9 मई को अमीना ने पहले बच्चे को जन्म दिया, जबकि 14 मई को तीन अन्य बच्चों का जन्म हुआ। इस तरह पांच दिनों के भीतर महिला चार बच्चों की मां बन गई।

महिला का इलाज कर रही डॉक्टर Dr. Shubhra Agrawal ने बताया कि मां पूरी तरह स्वस्थ है, जबकि चारों नवजात बच्चों को फिलहाल वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। हालांकि डॉक्टरों के अनुसार सभी बच्चों की हालत स्थिर है और उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *