Central Bank FD Scheme: ₹2 लाख जमा कर पाएं ₹98,849 तक गारंटीड ब्याज, जानिए पूरी डिटेल

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ राष्ट्रीय व्यापार

Central Bank FD Scheme:अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ फिक्स और गारंटीड रिटर्न चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। देश के प्रमुख सरकारी बैंकों में शामिल Central Bank of India अपने ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दरों के साथ FD योजनाएं उपलब्ध करा रहा है। बैंक सामान्य ग्राहकों से लेकर सीनियर और सुपर सीनियर सिटीजन तक के लिए अलग-अलग ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। खास बात यह है कि 2 लाख रुपये जमा करने पर निवेशकों को लगभग ₹98,849 तक का फिक्स ब्याज मिल सकता है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया देशभर में अपनी बैंकिंग सेवाओं के लिए जाना जाता है। यह सरकारी बैंक ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में भी ग्राहकों को सेवाएं उपलब्ध कराता है। बैंक फिलहाल FD खातों पर 3 प्रतिशत से लेकर 7.40 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। निवेश की अवधि के अनुसार ब्याज दरें अलग-अलग तय की गई हैं।

बैंक में कम से कम 7 दिनों और अधिकतम 10 साल तक के लिए FD करवाई जा सकती है। यदि कोई ग्राहक लंबी अवधि के लिए सुरक्षित निवेश करना चाहता है, तो यह स्कीम उसके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। Central Bank of India अपने कर्मचारियों और पूर्व कर्मचारियों को अतिरिक्त ब्याज का लाभ भी देता है। बैंक सामान्य ग्राहकों की तुलना में स्टाफ को 1 प्रतिशत अधिक ब्याज प्रदान करता है। वहीं सीनियर सिटीजन एक्स-स्टाफ को 1.50 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन एक्स-स्टाफ को 1.75 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है।

5 साल से 10 साल तक की अवधि वाली FD पर सामान्य नागरिकों को 6 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 6.50 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन को 6.75 प्रतिशत तक का ब्याज मिल रहा है। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह स्कीम ज्यादा फायदेमंद मानी जा रही है। अगर कोई सामान्य नागरिक 6 साल यानी 72 महीने के लिए 2 लाख रुपये की FD करवाता है, तो मैच्योरिटी पर उसे कुल ₹2,85,901 मिलेंगे। इसमें ₹85,901 का ब्याज शामिल होगा। वहीं अगर यही निवेश कोई सीनियर सिटीजन करता है, तो उसे मैच्योरिटी पर ₹2,94,472 मिलेंगे। यानी उसे ₹94,472 का फिक्स ब्याज मिलेगा।

सुपर सीनियर सिटीजन के लिए यह योजना और भी ज्यादा लाभदायक है। अगर सुपर सीनियर सिटीजन 6 साल के लिए ₹2 लाख जमा करते हैं, तो उन्हें मैच्योरिटी पर कुल ₹2,98,849 प्राप्त होंगे। इसमें ₹98,849 का गारंटीड ब्याज शामिल रहेगा। आज के समय में जब लोग जोखिम मुक्त निवेश विकल्प तलाश रहे हैं, तब सरकारी बैंक की FD योजनाएं भरोसेमंद विकल्प मानी जा रही हैं। सुरक्षित निवेश और तय रिटर्न के कारण FD योजनाओं की मांग लगातार बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *