हैदराबाद में दिल्ली का सरेंडर, SRH ने लगाई जीत की हैट्रिक

टॉप -न्यूज़

आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में Sunrisers Hyderabad ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Delhi Capitals को 47 रन से हराकर सीजन की चौथी जीत दर्ज की। घरेलू मैदान पर यह हैदराबाद की लगातार तीसरी जीत रही, जिससे टीम का आत्मविश्वास और मजबूत हुआ। इस जीत के हीरो रहे Abhishek Sharma, जिन्होंने तूफानी शतक जड़ा, और गेंदबाज Eshan Malinga, जिन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 242 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ा और दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उनकी पारी ने मैच का रुख शुरुआत में ही हैदराबाद के पक्ष में मोड़ दिया।

243 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पहला विकेट सिर्फ 21 रन पर Pathum Nissanka के रूप में गंवा दिया, जो केवल 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद Nitish Rana और KL Rahul ने दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 86 रन की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की।

केएल राहुल ने 23 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 3 छक्के शामिल थे। वहीं नितीश राणा ने 30 गेंदों में 57 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। लेकिन 107 रन के स्कोर पर दिल्ली ने लगातार विकेट गंवाए और मैच पूरी तरह हाथ से निकल गया। David Miller गोल्डन डक का शिकार हुए, जिससे दबाव और बढ़ गया।

इसके बाद Tristan Stubbs और Sameer Rizvi ने पांचवें विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की, लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। स्टब्स ने 27 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होते ही दिल्ली की पारी बिखर गई।

दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी। हैदराबाद की ओर से ईशान मलिंगा ने 4 विकेट लेकर जीत की नींव रखी, जबकि हर्ष दुबे ने 3 विकेट लेकर अहम योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *