आज दिखेगा ईद का चांद? यूपी के शहरों में तय समय, प्रशासन अलर्ट

उत्तर प्रदेश टॉप -न्यूज़ न्यूज़ लेख

उत्तर प्रदेश में आज शाम ईद के चांद का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। मरकज़ी चांद कमेटी के अनुसार, प्रदेश के अलग-अलग शहरों में चांद दिखाई देने का संभावित समय तय किया गया है। अगर आज चांद दिखता है तो 21 मार्च को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी।

लखनऊ, प्रयागराज और गोरखपुर जैसे शहरों में शाम 5:30 बजे के आसपास चांद दिखने की संभावना है, जबकि नोएडा, अलीगढ़ और आगरा में यह समय 6:50 बजे के करीब बताया गया है। कानपुर में करीब 6:10 बजे चांद नजर आ सकता है।

मौलाना महली ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक घोषणा का ही इंतजार करें।

इधर, ईद को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सेवइयां, कपड़े और अन्य सामान की खरीदारी तेज हो गई है। प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

अगर आज चांद नजर नहीं आता है, तो ईद एक दिन बाद मनाई जाएगी। फिलहाल सभी की नजरें आसमान पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *