पश्चिमी यूपी में बारिश से बदले हालात, सीएम योगी ने अधिकारियों को जमीनी स्तर पर निगरानी के दिए निर्देश

इमेज गैलरी उत्तर प्रदेश गैलरी टॉप -न्यूज़ न्यूज़

लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं के चलते मौसम का मिजाज बदल गया है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिलों के अधिकारी फील्ड में जाकर स्थिति का आकलन करें और किसी भी समस्या के समाधान के लिए तुरंत कार्रवाई करें।

सीएम योगी ने विशेष रूप से किसानों की फसलों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि बारिश की वजह से फसलों को नुकसान हुआ है तो उसका जल्द सर्वे कराया जाए। राजस्व और कृषि विभाग की टीमों को गांवों में भेजकर वास्तविक स्थिति का पता लगाया जाए और नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित किसानों को जल्द राहत प्रदान की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुआवजे की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी हो और पात्र किसानों तक सहायता समय पर पहुंचाई जाए। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान से उबरने में मदद मिलेगी।

बारिश के कारण कुछ इलाकों में जलभराव या अन्य समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रशासन को राहत और बचाव कार्यों के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी आपात स्थिति बनती है तो तुरंत कार्रवाई की जाए और लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।

इसके साथ ही राहत आयुक्त को निर्देश दिया गया है कि वे सभी जिलों के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखें और लगातार स्थिति की निगरानी करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य यह होना चाहिए कि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी हो और हर समस्या का त्वरित समाधान किया जाए।

प्रदेश में मौसम में आए बदलाव को देखते हुए सरकार ने प्रशासनिक मशीनरी को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार किसानों और आम लोगों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *