संगम स्नान से संत समागम तक, प्रयागराज में सीएम योगी का आध्यात्मिक संदेश

उत्तर प्रदेश टॉप -न्यूज़ न्यूज़ प्रतापगढ़ प्रदेश लखनऊ न्यूज़

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रयागराज का दौरा कर धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लिया। लखनऊ से रवाना होकर मुख्यमंत्री बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से वीआईपी घाट होते हुए स्टीमर के जरिए संगम नोज पहुंचे। संगम क्षेत्र में उनके लिए विशेष फ्लोटिंग जेटी की व्यवस्था की गई थी, जहां उन्होंने विधिवत संगम स्नान और पूजा-अर्चना की।

संगम स्नान के पश्चात मुख्यमंत्री हनुमान मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। इसके बाद वे खाक चौक स्थित प्रधानमंत्री सतुआ बाबा आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में देशभर से आए साधु-संतों की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री के आगमन पर संतों और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत जयघोष के साथ किया। सीएम योगी ने अपने संबोधन में प्रयागराज की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह नगर केवल गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम नहीं है, बल्कि यह धर्म, न्याय और ज्ञान की साझा चेतना का प्रतीक है। उन्होंने रामानंदाचार्य के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका संदेश समाज को जोड़ने वाला था, जिसमें भक्ति और मानवता को सर्वोपरि रखा गया।

KGMU में उत्पीड़न और धर्मांतरण पर बवाल

मुख्यमंत्री ने सामाजिक एकता पर जोर देते हुए कहा कि जाति और संप्रदाय के आधार पर समाज को विभाजित करने से देश कमजोर होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयोगों के दुष्परिणाम पड़ोसी देशों में साफ देखे जा सकते हैं। सीएम योगी ने यह भी कहा कि पूर्व की सरकारों ने सनातन परंपराओं को बदनाम करने का प्रयास किया, जिससे समाज में भ्रम फैलाया गया। उन्होंने संतों से आग्रह किया कि वे समाज में सद्भाव, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रचार करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन संस्कृति भारत की आत्मा है और इसे मजबूत बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *