SIR पर सियासी घमासान: भूपेंद्र चौधरी ने SP पर लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश न्यूज़

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर सियासी हलचल लगातार तेज हो रही है। SIR का काम 12 राज्यों में जारी है, लेकिन इस बीच राजनीतिक बयानबाजी भी चरम पर पहुंच चुकी है। इसी कड़ी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला है।

चौधरी ने कहा कि सपा लगातार संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास का माहौल बना रही है, जो लोकतंत्र और देश दोनों के हित में नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि SIR एक संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य सिर्फ अपात्र लोगों को मतदाता सूची से हटाना है, ताकि सही और सटीक मतदाता सूची तैयार हो सके।

सोनिया–राहुल पर ईडी की कार्रवाई: चार्जशीट पर संज्ञान आज : https://sindhutimes.in/?p=21090

SP पर गंभीर आरोप

भूपेंद्र चौधरी ने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा, “सपा का एजेंडा रोहिंग्या और घुसपैठियों को मतदान का अधिकार देकर देश को कमजोर करना है। प्रदेश और देश की जनता इस षड्यंत्र को अच्छी तरह जानती है।”
उन्होंने कहा कि सपा बिहार में भी नकारात्मक माहौल बनाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर चुकी है और अब यूपी में भी वही रणनीति अपना रही है। उनके अनुसार, विपक्ष का उद्देश्य अनिश्चितता पैदा करना और संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करना है।

महमूद मदनी के बयान पर प्रतिक्रिया

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चौधरी ने कहा कि 2014 से अब तक लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला जनसमर्थन विपक्ष को हताश और निराश कर रहा है। भूपेंद्र चौधरी ने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा, “इस तरह की बयानबाजी समाज में अनिश्चितता फैलाती है। लोकतंत्र की जड़ें गहरी हैं, जनता को इस पर विश्वास है। बयान देने वाले दर्पण को दोष न देकर अपने चेहरे देखें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *