एक दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए? जानें सही मात्रा

हेल्थ

अखरोट को हमेशा से एक सुपरफूड माना जाता है, क्योंकि इसमें ऐसे पोषक तत्व भरे होते हैं जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। दादी-नानी के जमाने से अखरोट को दिमाग, दिल और समग्र स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अखरोट तभी फायदेमंद होते हैं जब इन्हें सही मात्रा में खाया जाए? जरूरत से ज्यादा अखरोट खाना आपकी सेहत पर गलत प्रभाव भी डाल सकता है। इसलिए, सही मात्रा और सही तरीके को जानना बेहद जरूरी है।

एक दिन में कितने अखरोट खाना चाहिए?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, एक दिन में 30 ग्राम से 60 ग्राम अखरोट का सेवन पर्याप्त होता है। इसका मतलब है कि आप 2 से 6 अखरोट प्रतिदिन खा सकते हैं। इससे ज्यादा सेवन करने पर त्वचा और पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। अगर आपका डाइजेशन कमजोर है, तो शुरुआत में केवल 1-2 अखरोट ही खाएं।

अखरोट खाने का सही तरीका

अखरोट के पोषक तत्वों का पूरा लाभ पाने के लिए इसे रात भर पानी में भिगोकर खाना सबसे बेहतर माना जाता है। भिगोए हुए अखरोट न सिर्फ आसानी से पच जाते हैं, बल्कि शरीर इन्हें जल्दी अवशोषित भी कर लेता है। यदि पेट कमजोर है या एसिडिटी रहती है, तो भिगोए हुए अखरोट ही खाएं।

अखरोट खाने के फायदे

अखरोट दिमाग के लिए अमृत समान माना जाता है, क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा भरपूर होती है, जो याददाश्त और मानसिक क्षमता बढ़ाते हैं। यह दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मददगार है। वजन घटाने वालों के लिए भी अखरोट शानदार स्नैक माना जाता है, क्योंकि यह लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी यह ड्राई फ्रूट महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *