भदोही पुलिस ने अंतरप्रांतीय गांजा तस्कर को पकड़ा

अपराध उत्तर प्रदेश टॉप -न्यूज़ न्यूज़ प्रदेश

भदोही पुलिस ने शनिवार को एक गैंगस्टर आरोपी मो0 खालिक को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के निर्देश पर गोपीगंज थाना पुलिस ने की। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज था।

मो0 खालिक एक अंतरप्रांतीय नशीला पदार्थ तस्कर गिरोह का सक्रिय सदस्य है। पहले गोपीगंज थाने में उसके और उसके साथियों के खिलाफ भारी मात्रा में अवैध गांजा तस्करी का एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

यह गिरोह उड़ीसा से कैंटर के जरिए भारी मात्रा में अवैध गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बेचता था। आरोपी की आपराधिक गतिविधियों और अवैध कमाई पर रोक लगाने के लिए उस पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *