Varanasi News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार से दो दिन के काशी (वाराणसी) दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने से लेकर विकास कार्यों की समीक्षा तक कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के करेंगे दर्शन
वाराणसी पहुंचते ही सीएम योगी सबसे पहले बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। धार्मिक अनुष्ठान के बाद वे अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और शहर की कानून-व्यवस्था तथा चल रहे विकास प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करेंगे। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित शिक्षक और स्नातक महासम्मेलन में सीएम योगी मुख्य अतिथि होंगे। 23 अक्टूबर को होने वाले विधान परिषद (MLC) चुनाव के मद्देनजर यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। इस महासम्मेलन में वाराणसी और मिर्जापुर मंडल सहित बलिया जिले के शिक्षक और स्नातक मतदाता जुटेंगे।