दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न

इमेज गैलरी टॉप -न्यूज़ न्यूज़
  • तेज हवाएं, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, NDMA ने जारी की चेतावनी

दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन साथ ही खतरे की स्थिति भी बन गई है। गुरुवार को कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। इस बीच नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) ने मौसम को लेकर अहम चेतावनी जारी की है।

NDMA के अनुसार, अगले 3 घंटे के भीतर दिल्ली, नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में कुछ जगहों पर बिजली गिरने की आशंका है। इसके साथ ही मध्यम बारिश और तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है। हवाओं की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है, जिससे पेड़ गिरने और ट्रैफिक बाधित होने का खतरा बढ़ गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-NCR में दिनभर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। गरज के साथ बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। रात के समय हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।

वहीं देश के अन्य हिस्सों में मौसम का अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड में हीट वेव की स्थिति बनने की संभावना है। दूसरी ओर, पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। उत्तर-पश्चिम भारत में 18 अप्रैल को तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है, जबकि अगले कुछ दिनों में फिर बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *