मंगलवार को असम के नगांव जिले के पास सुबह तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप मंगलवार सुबह करीब 4 बजकर 23 मिनट पर आया, जिसके बाद करीब 4 मिनट बाद 4 बजकर 27 मिनट पर मणिपुर के तमेंगलोंग में भी भूकंप आया, जिससे कुछ इलाकों में लोगों में दहशत की स्थिति बन गई, हालांकि अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।