आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 30 अक्टूबर)

एजुकेशन न्यूज़

Published by Aprajita

यह भी पढ़े;https://sindhutimes.in/number-of-active-corona-patients/

नयी दिल्ली ; भारतीय और विश्व इतिहास में 30 अक्टूबर की प्रमुख घटनायें इस प्रकार हैं:
1611 – गुस्टाॅफ द्वितीय एडोल्फ 17 साल की उम्र में स्वीडन का राजा बना।
1883 – महान चिंतक तथा समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन।
1909 – मशहूर वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा का जन्म।
1922 – बेनिटो मुसोलिनी ने इटली में सरकार बनाई।
1925 – पहली बार लंदन में टेलीविजन का ट्रांसमिशन हुआ।
1930 – तुर्की तथा यूनान ने मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किये।
1956- भारत का पहला पांच सितारा होटल ‘अशोक’ खुला।
1960 – ब्रिटेन में पहली बार सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट की गई।
1963 – अफ्रीकी देश मोरक्को तथा अल्जीरिया ने युद्ध विराम संधि पर हस्ताक्षर किए।
1975 – स्पेन में किंग जुआन कारलोस ने सत्ता संभाली।
1980 – मध्य अमेरिकी देशों होंडुरस तथा अल सल्वाडोर ने सीमा विवाद हल किया।
1990 – लोकप्रिय अभिनेता विनोद मेहरा का निधन।
1994 – बाल्कन देश मेसिडोनिया के संसदीय चुनाव में वामपंथी गठबंधन की जीत।
2008 – गुवाहाटी सहित असम के कई हिस्सों में 18 धमाके हुए, 81 से अधिक लोगाें की मौत गई और 400 से अधिक लोग घायल।
2013 – तेलंगाना के महबूबनगर में बस में आग लगने से 44 लोगों की मौत।