published by saurabh
इसे भी देंखें–https://www.youtube.com/watch?v=aWEF1gA70OY&feature=emb_title
नयी दिल्ली(वार्ता):देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें सोमवार को स्थिर रहीं। दिल्ली में डीजल का भाव रिकॉर्ड स्तर पर टिका है।
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज डीजल की कीमत 81.94 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर टिकी रही। मुंबई में डीजल 80.11 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बिका।
यह भी पढ़ें-https://sindhutimes.in/tribute-to-dr-kalam/
कोलकाता और चेन्नई में डीजल का मूल्य क्रमश: 77.04 रुपये और 78.86 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा, जो अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है।
दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 80.43 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा,जो 27 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत क्रमश: 82.10 रुपये, 87.19 रुपये और 83.63 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही।
देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (रुपये प्रति लीटर में) इस प्रकार रही:
महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल
दिल्ली————80.43 (स्थिर)———-81.94 (+15 पैसे)
कोलकाता———82.10 (स्थिर)———-77.04 (+13 पैसे)
मुंबई————-87.19 (स्थिर)———-80.11 (+14 पैसे)
चेन्नई————83.63 (स्थिर)———-78.86 (+13 पैसे)
कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करें–http://ratnashikhatimes.com/