पुलिस ने कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ राष्ट्रीय

published by saurabh

इसे भी देंखें–https://www.youtube.com/watch?v=aWEF1gA70OY&feature=emb_title

नयी दिल्ली,(वार्ता) दिल्ली पुलिस ने राज निवास की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ताओं को सोमवार को यहां सविल लाइन से हिरासत में लिया।

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी पर चुनी हुई सरकार को अलोकतांत्रिक तरीके से गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता यहां राज निवास के बाहर प्रदर्शन करने के लिए सिविल लाइन में लुडलो कैशल स्कूल के पास एकत्र हुए। पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया और जबरन आगे बढ़ने की कोशिश करने वालों को हिरासत में लिया है।
श्री चौधरी ने कहा कि एक चुनी हुई सरकार को गिराना लोकतंत्र की हत्या है यह हत्या करने का काम भाजपा राजस्थान में कर रही है। सरकार पुलिस बल का प्रयोग करके लोकतंत्र की हत्या के विरोध में उठी हर आवाज को दबा देना चाहती है।

यह भी पढ़ें-https://sindhutimes.in/supreme-court/
प्रदर्शन में शामिल एक व्यक्ति ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सिविल लाइन में लुडलो कैसल स्कूल के पास एकत्र हुए थे। पुलिस ने किसी को भी वहां से आगे नहीं बढने दिया और सभी को हिरासत में लेकर मौरिस नगर थाने ले गयी।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने भाजपा की नीतियों को लोकतंत्र के विरुद्ध करार देते हुए कहा है कि निर्वाचित सरकारें गिराने के षड्यंत्र के खिलाफ पार्टी ने आज देशभर में राजभवनों का घेराव करने का एलान किया। कांग्रेस का आरोप है कि राज्यपाल भाजपा की सरकार बनाने और कांग्रेस की चुनी हुई सरकारें गिराने की साजिश में लिप्त है।

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करें–http://ratnashikhatimes.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *