मनोज सिन्हा ने भाजपा नेता की हत्या की कड़ी निंदा की

अपराध न्यूज़ राजनीती राष्ट्रीय

published by saurabh

इसे भी देंखेंhttps://www.youtube.com/watch?v=m0_Caa0LIhc&t=20s

श्रीनगर,(वार्ता): जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बडगाम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अब्दुल हमीद नाजर की हत्या की कड़ी निंदा की है। बडगाम जिले के ओमपोरा इलाके में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने रविवार सुबह भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के जिला अध्यक्ष अब्दुल हमीद नाजर के घर में घुसकर उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं थीं। गंभीर रूप से घायल श्री नाजर ने आज सुबह दम तोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें-https://sindhutimes.in/rajnath-will-release-the-book-on-vice-president-naidu/

श्री सिन्हा ने भाजपा नेता की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह लोगों में डर फैलाने के लिए किया गया एक जघन्य कृत्य है जिसे किसी भी तरह से न्यायसंगत नहीं ठहराया जा सकता। इस प्रकार की हिंसा को अंजाम देने वाले लोगों के लिए समाज में कोई जगह नहीं है और इस कायरतापूर्ण कृत्य में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। केन्द्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल ने श्री अब्दुल हमीद के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा के लिए शांति की प्रार्थना की है।

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करेंhttp://ratnashikhatimes.com/