अखिलेश ने बोला BJP हमला , कहा -पूंजीवाद की पोषक ये पार्टी गरीबों की नहीं सुनती

उत्तर प्रदेश राजनीती

published by ujagar

लखनऊ (ब्यूरो ) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूंजीवाद की पोषक पार्टी है जिसमें गरीबों की कोई सुनने वाला नहीं है।

यह भी पढ़ें – https://sindhutimes.in/akhilesh-attacks-bjp/
अंजान आदमी पार्टी के सपा में विलय के मौके पर श्री यादव ने कहा कि भाजपा के कारण लोकतंत्र के सामने जो संकट आया है उसका सामना करने एवं सपा को ताकत देने के लिए विलय का निर्णय लिया गया है। अंजान आदमी पार्टी के नेताओं का मानना है कि समाजवादी सरकार द्वारा जनहित के विकास कार्यों एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर यहां आये है।
अन्जान आदमी पार्टी के अध्यक्ष डाॅ आशुतोष मिश्रा और सचिव रावेन्द्र मिश्र ने कहा कि भाजपा की जनविरोध की राजनीति तथा भाजपा सरकार की मनमानी व अन्यायपूर्ण रवैया के कारण आमजन संकट में है। भाजपा ने आर्थिक-सामाजिक विषमता पैदा की है। सद्भाव को बिगाड़ा है। जातिवाद का नंगा नाच भाजपा कर रही है। भाजपा राज में पीड़ित की कहीं सुनवाई नहीं है। उनका मानना है कि ऐसी सरकार को सत्ता से बाहर करने की ताकत सपा में ही है।
इस अवसर पर श्री यादव ने अंजान आदमी पार्टी के पदाधिकारियों को सपा का झण्डा प्रदान किया तथा लाल टोपी पहनायी गयी। इन सभी नेताओं द्वारा समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की गई।

यह भी पढ़ें – https://sindhutimes.in/cbi-enquiry-plea-rejected-teacher-recruitment-case/
उन्होने कहा कि सपा की नीतियाें से ही सामाजिक सद्भाव एवं लोकतांत्रिक समाजवादी व्यवस्था को ताकत मिलेगी। समाजवादी पार्टी की प्रतिबद्धता शोषित-पीड़ित वंचित तथा उपेक्षा के शिकार समाज को न्याय दिलाने की है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। बेरोजगारी के कारण अपराधों में लगातार वृद्धि होती जा रही है। भाजपा सरकार किसी भी समस्या का समाधान नहीं करना चाहती है। भाजपा के कारण ही अराजकता पैदा हो गयी है। कानून का किसी को भय नहीं है। जब स्वयं भाजपाई कानून के साथ खिलवाड़ करते है तब कानून का राज कैसे कायम हो सकता है।
उन्होने कहा कि भाजपा की आर्थिक नीतियों के कारण कारोबार चौपट हो गये हैं। भाजपा सरकार जनहित में कोई भी निर्णय लेने में सक्षम नहीं है। ऐसी निकम्मी सरकार को हटाने के लिए व्यापक स्तर पर जन सहयोग की आवश्यकता है। समाजवादी पार्टी ही भाजपा को सत्ता से हटाकर पुनः लोकतंत्र को स्थापित करेगी तथा आम नागरिक के साथ न्याय का रास्ता प्रशस्त करेगी।

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करेंhttp://ratnashikhatimes.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *